रूह कपाने वाली बिच्छू की खेती ! (करोड़ों रूपए कमाते हैं लोग)

Share your love

वैसे तो दुनिया में ऐसे कई सारे अजीबो-गरीब बिजनेस हैं जिनसे लोग हर महीने एक अछि खासी कमाई कर रहे हैं। लेकिन बिच्छू की खेती का ये बिजनेस शायद ही आपने पहले कहीं देखा या सुना होगा।

सोशल मीडिया आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रही जिसमे एक शक्श हजारों की तादात में बिच्छू को पालता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है की इसे Scorpion Farming कहा जाता है, यानी बिच्छू की खेती

हालाँकि ये वीडियो कहाँ की है इसपर अभी कोई जानकारी नहीं है पर एक बाद तो साफ़ है की ये शख्स जानबूझकर इन बिछुओं को रखे हुए है। आइये इस वीडियो को देखते हैं।

बिच्छू द्वारा डंक मारने पर दर्द होता है, और ऐसा माना जाता है की बिच्छू का डंक छोटे बच्चों और बड़े वयस्कों के लिए अधिक गंभीर होता है।

बिच्छू एक प्रकार के आर्थ्रोपॉड हैं, जिसका अर्थ है कि ये कीड़े, मकड़ियों और क्रस्टेशियंस प्रजाति से आते हैं। इसलिए, यदि बिच्छू डंक मार देता है, तो यह दर्दनाक हो सकता है। प्रभावित क्षेत्र लाल पड़ सकता है और सूज सकता है।

ऐसा भी महसूस हो सकता है कि शरीर काफी जल रहा है या चुभ रहा है। बिच्छू खुद को बचाने के लिए डंक मारते हैं। लेकिन तमाम जोखिमों के बावजूद लोग बिच्छू की खेती करते हैं क्यूंकि इससे उन्हें भरे मुनाफा होता है।

बिच्छू की खेती से कितना कमाया जा सकता है?

दरअसल बिच्छू की खेती बिच्छू के जहर (venom) लिए काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है की बिच्छू का जहर दुनिया में सबसे महँगा लिक्विड है।

बिच्छू की कई प्रजातियां होती हैं जिनमसे से डेथस्टॉकर नाम के बिच्छू का जहर सबसे महंगा होता है। इस जहर की कीमत की अगर बात करें तो केवल एक गैलन डेथस्टॉकर वेनम की कीमत $39 मिलियन है (यानि ₹325.026 करोड़)!

ये इतना मेहेंगा है की तक़रीबन $130 यानि ₹10,832 के बदले आपको इस जहर की सिर्फ एक बूंद मिलेगी जो चीनी के एक दाने से भी छोटी होगी।

तुर्की के दक्षिण-पूर्व में मेटिन ओरेनलर हैं कुछ ऐसी ही बिच्छू की खेती 2020 से कर रहे हैं जहाँ वह प्लास्टिक के बक्सों में 20 हजार से अधिक बिच्छू रखते हैं। जिसका उपयोग विभिन्न दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।

मेटिन ओरेनलर के बिच्छू पालन बिजनेस की एक छोटी सी क्लिप यहाँ शेयर की गयी है।

इस प्रक्रिया में बेचने से पहले जहर को फ्रीज करना और उसका पाउडर बनाना शामिल है। इस अनोखे बिजनेस से ओरेनलर हर महीने लाखों रुपये कमाने का दावा कर रहे हैं।

लेकिन इतने मेहेंगा जेहेर का क्या किया जाता है?

आप चौंक जायेंगे की मारने के अलवय बिच्छू का यह जहर कई और बड़े काम कर सकता है जैसे चिकित्सा में यह अत्यंत उपयोगी है। वैज्ञानिक इसका उपयोग शरीर में ट्यूमर का पता लगाने के लिए करते हैं और यह मलेरिया के इलाज में भी सहायक है।

जैसे की वैज्ञानकि मानते हैं की जहर में पाया जाने वाला क्लोरोटॉक्सिन मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कुछ कैंसर कोशिकाओं से चिपकने के लिए बिल्कुल सही कॉम्पोनेन्ट है है।

कैसे की जाती है बिच्छू की खेती?

बिच्छू की खेती करने का बिजनेस सुनाने में तो काफी आसान लगता है पर ये इतना है नहीं। आरंभ में आपको बिच्छू की वह प्रजाति चुननी होगी को आपके आवश्यकताओं के अनुकूल हो। केवल कुछ ही जहर निकालने के लिए बेहतर हैं, जबकि अन्य साधारण जीव हैं।

इसके बाद बिच्छूों को रखने के लिए एक बड़ा प्लास्टिक बॉक्स या टैंक अच्छा काम करता है। अपने बिच्छुओं के भोजन का ख़ास ध्यान रखा जाता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार मिले।

बिच्छुओं को नुकसान पहुंचाए बिना बड़े ही ध्यान से जहर इकट्ठा किया जाता है। यह प्रक्रिया इतनी मुश्किल है की सिर्फ एक गैलन जहर पाने के लिए, आपको एक बिच्छू का 2.64 मिलियन बार दूध निकलना होगा।

बिच्छू फार्म शुरू करना रोमांचक हो सकता है जो आपको अच्छे पैसे कमाकर दे सकता है, लेकिन पैसे के अलावे यह बिजनेस काफी जोखिम भरा भी है।

Sahil Dhimaan
Sahil Dhimaan

Hi, Sahil Dhimaan this side. I'm a passionate about entrepreneurship, startup, business, online marketing, innovative tech and online business growth.