स्टार्टअप क्या है? Startup Meaning in Hindi (आसानी से समझें )

Share your love

तो, स्टार्टअप क्या है? Startup Meaning in Hindi Bataye: स्टार्टअप, वैसे तो कहने में काफी छोटी सी चीज हैं पर Forbes के अनुसार, यही startups और small businesses मिलकर अमेरिका की 44% इकनोमिक एक्टिविटीज में अपना योगदान देते है। Demandsage की एक रिपोर्ट की माने तो दुनियाभर में 50 Million, यानी 5 करोड़ स्टार्टअप्स हर साल बाजार में अपना पहला कदम रखते हैं। हालाँकि वो बात अलग है की सिर्फ कुछ ही लम्बे समय तक चल पाते हैं।

US और China के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। अभी हाल ही के वर्षों में यानी 2021 से 2022 के बीच 14,000 से ज्यादा startups ने भारत में रजिस्टर किया है जो की 2016-2017 में रजिस्टर हुए 733 startups के comparison में काफी अधिक है।

Source StartupBlink Top 20 Countries by Total Startup Output. Image by Gyanfry
This image discuses top 4 countries by total startup output, India ranks at 4th position

हालाँकि इसका सबसे बड़ा श्रेय Indian Institute of Technology को भी जाता है। Tracxn के अनुसार, भारत के 108 unicorn startups में से 68 startup को बनाने में IITians का योगदान रहा है। इसलिए भारत के IIT startups काफी लोकप्रिय भी हैं। पर सबसे बड़ा सवाल जिसके लिए आप यहाँ पर आए हैं वो ये की स्टार्टअप क्या है? what is the meaning of startup in Hindi?

अगर आप entrepreneurship की दुनिया में कदम रखने का सोच रहे हैं और ढूंढ रहे हैं स्टार्टअप का मतलब तो चलिए इसे विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

स्टार्टअप क्या है? स्टार्टअप की परिभाषा

स्टार्टअप की परभाषा काफी सरल है। एक स्टार्टअप एक छोटी कंपनी की तरह होती है जो कुछ नया और विशेष बनाती है, उसे बेचती है और एक अच्छा और स्थायी व्यवसाय बनाने की कोशिश करती है। किसी साधारण व्यसाय के मुकाबले एक स्टार्टअप में innovation पर काफी ज्यादा जोर दिया जाता है।

एक business करने वाले को businessman कहा जाता है लेकिन एक startup करने वाले को entrepreneur कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि एक businessman या कहे व्यापारी बाजार में पहले से मौजूद व्यापार को करता है जबकि एक स्टार्टअप व्यापार के एक बिलकुल नए स्वरुप को शुरू करता है।

अब आपको startup meaning in hindi में मालूम है। लेकिन, स्टार्टअप क्या है, इसकी कैसे पहचान करें? जानते हैं। सर्टअप्स को पहचानना आसान है क्योंकि आप आमतौर इनमे कुछ काफी कॉमन उद्देश्य देखते हैं:

स्टार्टअप क्या चाहता है?

स्टार्टअप क्या है? Startup Meaning in Hindi (आसानी से समझें )
Image explaining difference, and startup meaning in hindi

जब हम इस बारे में बात करते हैं कि किसी स्टार्टअप का लक्ष्य क्या है, तो यह इसे विभिन्न दृष्टिकोणों से देखने जैसा है। लेकिन अंत में, एक स्टार्टअप का उद्देश्य एक ही होता हैं: कुछ मूल्यवान बनाना। फिर भी startup के कुछ common objectives इस प्रकार है।

#1 समस्याओं को हल करना या ज़रूरतों को पूरा करना: स्टार्टअप अक्सर ऐसी चीज़ें देखते हैं जिन पर दूसरों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। वे इन समस्याओं को ठीक करने या चीज़ों के काम करने के तरीके में कमियाँ भरने के लिए नए गैजेट या सेवाएँ बनाते हैं।

#2 उपयोगकर्ताओं के लिए चीजों को आसान बनाना: स्टार्टअप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनका सामान पहले से मौजूद सामान से बेहतर हो। वे इसे अधिक आरामदायक, तेज़ या उपयोग में अधिक मज़ेदार बनाना चाहते हैं।

#3 एक ऐसा व्यवसाय बनाना जो चलता रहे और पैसा कमाता रहे: स्टार्टअप का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का कुछ इस प्रकार से समाधान ढूंढना होता है जिससे पैसा कमाया जा सके।

#4 समाज या पर्यावरण के लिए अच्छा करना: हालाँकि कुछ स्टार्टअप सिर्फ पैसे के पीछे नहीं हैं। ऐसे स्टार्टअप पर्यावरण की मदद करना या समाज को बेहतर बनाना जैसी बड़ी समस्याओं को ठीक करना चाहते हैं।

आम तौर पर, एक स्टार्टअप चाहता है:

  • एक बढ़िया विचार और उसका मार्किट में उपयोग
  • कुछ विशेष और मूल्यवान चीज का अविष्कार
  • ग्राहक प्राप्त करना और व्यापर में बनाए रखें
  • पैसा कमाने के साथ साथ व्यवसाय बड़ी कंपनी बनान
  • शायद दुनिया के लिए कुछ अच्छा करना (यदि वे चाहें)

प्रत्येक स्टार्टअप इन्ही अलग-अलग उद्देश्यों की आपूर्ति करने का प्रयास करता है जो startup meaning in hindi को परिभाषित करने में मदद करते हैं।

लेकिन, जैसे-जैसे स्टार्टअप बढ़ता है और सीखता है, ये लक्ष्य बदलते हैं। जो चीज़ एक छोटे विचार के रूप में शुरू होती है वह बड़े लक्ष्यों के साथ एक बड़ी कंपनी बन सकती है। तो, स्टार्टअप क्या है इसका मतलब आप समझ चुके हैं!

स्टार्टअप का इतिहास क्या है?

“स्टार्टअप” शब्द 1550 से प्रचलित है। “Startup” शब्द “Upstart” से निकला है जिसका मतलब है “नवोदय” या “कल का नवाब” जो किसी ऐसे नए व्यवसाय को प्रदर्शित करता है जो कुछ नया है या जो भविष्य में तरक्की करने वाला है। 1976 में, Forbes Magazine ने पहली बार “नवोदित कंपनी” को संदर्भित करने के लिए Startup शब्द का उपयोग किया था।

वैसे तो Startup काफी पुराना शब्द है, लेकिन 1800 और 1900 के दशक के बाद से ये काफी लोकप्रिय हुआ। जैसे की 1900 के दशक में, कैलिफ़ोर्निया में Silicon Valley ने स्टार्टअप्स को प्रसिद्ध बना दिया, विशेषकर नई तकनीक का उपयोग करने वाले स्टार्टअप्स को। जिसने स्टार्टअप क्या है, यह जानने की लोगो में उत्सुकता बढ़ा दी।

तो, स्टार्टअप एक ऐसे ने व्यवसाय को कह सकते हैं जो अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हैं, नई चीजें लाते हैं और लोगों को रोजगार देते हैं। वे पूरे उद्योग को बदल सकते हैं और तय कर सकते हैं कि भविष्य कैसा होगा।

स्टार्टअप क्या है, उदाहरण सहित समझें

OYO कंपनी स्टार्टअप का एक बेस्ट उदाहरण है जिसे 2012 में रितेश अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने शुरू किया था। ये वही रितेश अग्रवाल हैं जिन्हे Shark Tank India में बतौर जज के रूप में अभी हाल ही में देखा गया।

Startup Launched in 2013 offers the customers easy-to-book, affordable, and trusted rooms
This image explains startup meaning in hindi with OYO Rooms example

रितेश ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की थी लेकिन उनके पास एक स्मार्ट विचार था। सबसे पहले, इस विचार से उन्होंने Oravel कंपनी शुरू की जिसने लोगों को होटलों में किफायती कमरे ऑनलाइन बुक करने में मदद की। बाद में, उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर OYO कर दिया।

ओयो का लक्ष्य लोगों को जरूरत पड़ने पर रहने के लिए सस्ती और अच्छी जगहें ढूंढने का रास्ता देना है। वे ठहरने के लिए लोगो को विभिन्न प्रकार के स्थान प्रदान करते हैं, जैसे अवकाश गृह, व्यावसायिक होटल और बहुत कुछ, और बदले में होटल से एक small commission चार्ज करते हैं। इसके अलावे OYO के खुद के भी होटल्स मौजूद हैं हालाँकि रितेश ने शुरवात सिर्फ गुडगाँव के एक कमरे से की थी।

अब, 2020 में, OYO के पास दुनिया भर के कई शहरों और देशों में ढेर सारे होटल और अवकाश गृह हैं। वे लोगों को ठहरने के लिए सस्ती और विश्वसनीय जगह उपलब्ध कराने में एक बड़ा नाम बन गए हैं। रितेश अग्रवाल की इस छोटी सी स्टोरी से आप समझ सकते हैं की स्टार्टअप क्या है।


Sahil Dhimaan
Sahil Dhimaan

Hi, Sahil Dhimaan this side. I'm a passionate about entrepreneurship, startup, business, online marketing, innovative tech and online business growth.

One comment

  1. It was great seeing how much work you put into it. Even though the design is nice and the writing is stylish, you seem to be having trouble with it. I think you should really try sending the next article. I’ll definitely be back for more of the same if you protect this hike.

Comments are closed.