Nestle India: देश का छठा सबसे मेहेंगा शेयर, कैसे हुआ इतना लोक्रपिया

Share your love

नेस्ले इंडिया भारत का छठा सबसे महंगा स्टॉक है बावजूद इसके कंपनी कई सालों से इन्वेस्टर्स को लगातार अच्छा रिटर्न कमा कर दे रही है। हालाँकि छोटे निवेशकों के लिए यह बहुत महंगा स्टॉक है, लेकिन अच्छी नेस्ले इंडिया न्यूज़ ये है की छोटे निवेशक जल्द ही नेस्ले के शेयर खरीद सकेंगे क्योंकि कंपनी अपने स्टॉक का विभाजन कर रही है।

इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरों को विभाजित किया जाएगा, जिससे वे छोटे निवेशकों के लिए अधिक किफायती हो जाएंगे। इसके बाद नेस्ले शायद भारत का छठा सबसे मेहेंगा स्टॉक शायद न रहे लेकिन Nestle India share आखिर इतना बड़ा कैसे बना।

नेस्ले की शुरुआत 1866 में हेनरी नेस्ले नाम के एक व्यक्ति ने की थी जो जर्मनी का फार्मासिस्ट था। आज इस कंपनी का मुख्य कार्यालय स्विट्जरलैंड में है और यह 190 से अधिक देशों में काम करती है।

नेस्ले की पास उनके पास 447 कारखाने और लगभग 339,000 कर्मचारी हैं, जिससे नेस्ले दुनिया भर में अपने उत्पाद बेचती है। इनमें से अधिकांश बिक्री उत्तरी अमेरिका में होती है, इसके बाद यूरोप, एशिया, ओशिनिया और अफ्रीका इसकी दूसरी सबसे बड़ी मार्किट है।

कितनी बड़ी है Nestle India कंपनी?

2021 में 10 बड़ी कंपनियों की कमाई पर नजर डालें तो नेस्ले ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी थी जिसका Net Profit और Sales दूसरी टॉप FMCG कंपनियों से सबसे ज्यादा थी।

nestle india news profit revenue and share price
Source: Statista.com

नेस्ले foods & beverage industry में काम करती है जिसके सफलता की योजना को कंपनी के स्लोगन “Good Foods, Good Life” में देखा जा सकता है। दरअसल शुरू से ही नेस्ले की बिजनेस स्ट्रेटेजी रही है की भोजन (foods) का उपयोग लोगों और पालतू जानवरों की मदद करना, और पर्यावरण की देखभाल करना करना रहा है जिससे कंपनी लोगो का भरोसा जीतती आयी है। इसके अलावा नेस्ले रिसर्च और डेवलपमेंट पर बहुत पैसा खर्च करती है।

Foods & beverage industry वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी है, जो दुनिया की कुल जीडीपी के 10% से अधिक हिस्से को बनाता है। इसी इंडस्ट्री में Nestle कंपनी राज करती है।

Statista के अनुसार, नेस्ले दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनी है, जिसका 2020 में राजस्व $92 बिलियन से अधिक है दुसरे नंबर पर आती है पेप्सिको – जो की एक अमेरिकन food, snack, and beverage corporation है। 2020 में इसका राजस्व $67 बिलियन से अधिक था। तीसरे नंबर पर आती है Coca-Cola अमेरिकी बहुराष्ट्रीय company जिसका 2020 में इसका राजस्व $37 बिलियन से अधिक था।

भारत में कैसे बना नेस्ले इंडिया शेयर इतना लोकप्रिय

नेस्ले और भारत का 1912 से एक पुराना लंबा इतिहास है। सबसे पहले, नेस्ले ने नेस्ले एंग्लो-स्विस कंडेंस्ड मिल्क कंपनी (एक्सपोर्ट) लिमिटेड के रूप में कारोबार किया था और भारत में अपने उत्पाद बेचे थे।

1947 में भारत को आज़ादी मिलने के बाद, देश की सरकार अधिक स्थानीय उत्पादन चाहती थी। जवाब में, NESTLÉ ने भारत में एक कंपनी की स्थापना की और 1961 में पंजाब के मोगा में अपना पहला कारखाना बनाया। सरकार ने नेस्ले को मोगा में दूध अर्थव्यवस्था विकसित करने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मोगा में प्रगति करने के लिए, नेस्ले ने कृषि सेवाएँ शुरू कीं। इन सेवाओं ने किसानों को दूध की पैदावार बढ़ाने के लिए डेयरी फार्मिंग के तरीकों को बेहतर बनाने में मदद की, सिंचाई और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन पर मार्गदर्शन प्रदान किया और बैंक ऋण प्राप्त करने में सहायता की।

ऐसे ही NESTLÉ ने शीघ्रता से दूध एकत्र करने, उचित मूल्य देने और डेयरी व्यवसाय में विश्वास पैदा करने के लिए दूध संग्रह केंद्र स्थापित किए। इस प्रयास ने मोगा को एक समृद्ध दुग्ध जिले और एक संपन्न औद्योगिक केंद्र में बदल दिया।

Nestle Product List

एक सदी से भी अधिक समय से, नेस्ले भारत के विकास में एक विश्वसनीय भागीदार रही है। कंपनी ने किसानों, आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं सहित लगभग दस लाख व्यक्तियों को रोजगार और आजीविका प्रदान करते हुए लोगों के साथ एक मजबूत संबंध बनाया है।

नेस्ले इंडिया नेस्काफे, मैगी, मिल्कीबार, किट कैट, बार-वन, मिल्कमेड, नेस्ले, नेस्ले मिल्क, नेस्ले स्लिम मिल्क, नेस्ले दही और नेस्ले जीरा रायता जैसे Instant-food or Beverage जैसे उत्पाद बनाती है जिन्हे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसी वजह से मैगी नूडल्स, किटकैट चॉकलेट और नेस्कैफे बनाने वाली कंपनी नेस्ले भारत में तेजी से बढ़ रही है। नेस्ले इंडिया शेयर Chairman and Managing Director, सुरेश नारायणन ने अभी हाल ही में साझा किया भारत उनके लिए सबसे बड़ी मार्किट है।

ऐसे में Nestle India 2025 तक भारत में 4,200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है, जिसमें ओडिशा में एक नया संयंत्र भी शामिल है।अब तक, उन्होंने 2023 की पहली छमाही तक 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Sahil Dhimaan
Sahil Dhimaan

Hi, Sahil Dhimaan this side. I'm a passionate about entrepreneurship, startup, business, online marketing, innovative tech and online business growth.